तस्सवुर
तस्सवुर में तेरे बैठे हैं भुला के होश और सब्र
तेरी गुफ्तगू का है कुछ ऐसा असर
पहचाने रास्तों को भी अब भूलने लगे हैं
हर राह नै है, अनजान हर सफ़र
अभी कल ही तो थे हम तमाम महफ़िलों की नज़र
ये क्या हुआ की दूर हैं हमसे आइयाशीयों के शजर
शहर के अपने लोग हमे बेगाना कह रहे हैं
हम ढूंढे हैं अपनी शख्सीयत के खंडहर
उधर हिले लबों के दोआब इधर दिलकश हुआ मंज़र
म्यान में दिल के खूब उतरा वो नशीला खंजर
शाम फिर से लेके आई है वायदे सुकून के
कहाँ प्यासे को होती है मय यूँ मयस्सर
No comments:
Post a Comment